Chhattisgarh Investor Connect Hyderabad: छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए बिछा ‘रेड कारपेट’, हैदराबाद समिट में मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव; 7,800 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रायपुर/हैदराबाद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने देश और दुनिया के बड़े निवेशकों को आकर्षित करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ (Chhattisgarh Investor Connect Hyderabad) समिट में देश की सात दिग्गज कंपनियों ने राज्य में बिजनेस शुरू करने के लिए 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों (MOU) पर मुहर लगाई है। इस भारी-भरकम निवेश से छत्तीसगढ़ के करीब 7,800 से अधिक स्थानीय युवाओं के लिए सीधे रोजगार के रास्ते खुल गए हैं। समिट में मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को न्योता देते हुए कहा कि विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां निवेशकों के स्वागत के लिए ‘रेड कारपेट’ बिछा हुआ है।

7 राज्यों से घिरा छत्तीसगढ़ बनेगा देश का लॉजिस्टिक हब
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने छत्तीसगढ़ की भौगोलिक और औद्योगिक मजबूती का खाका खींचा। उन्होंने कहा कि देश के बीचों-बीच स्थित छत्तीसगढ़ सात राज्यों की सीमाओं से घिरा हुआ है, जो सीधे 60 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच देता है। मजबूत रेलवे नेटवर्क, भारतमाला प्रोजेक्ट, एयर कार्गो और प्रचुर खनिज संपदा के कारण छत्तीसगढ़ देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब बनने की पूरी क्षमता रखता है। नई औद्योगिक नीति आने के बाद से अब तक दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत जापान और साउथ कोरिया से राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।
हाइपरनेक्स्ट बनाएगा देश का पहला डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर
समिट में सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव ‘हाइपरनेक्स्ट डेटा सेंटर लिमिटेड’ की तरफ से आया है। कंपनी छत्तीसगढ़ में भारत का पहला समर्पित डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर कैंपस (First Disaster Recovery Data Center India) स्थापित करने के लिए 4,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे आईटी सेक्टर में 250 युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। इसके अलावा तकनीकी क्षेत्र में बड़ा धमाका करते हुए ‘निवाई लैब्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से एआई (AI), जीपीयू इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर असेंबली यूनिट (Semiconductor Unit Chhattisgarh) लगाने का प्रस्ताव दिया है।
सीमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर में बंपर नौकरियां
रोजगार के लिहाज से सबसे बड़ा प्रस्ताव ‘फीग्रेड एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड’ ने दिया है। कंपनी सीमेंट सेक्टर में 2,912 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे करीब 4,000 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। वहीं ‘श्री सरवणा मिल्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने 528 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक टेक्सटाइल और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का जिम्मा लिया है, जिससे बस्तर या अन्य क्षेत्रों की लगभग 2,500 महिलाओं और युवाओं को कपड़ा उद्योग में काम मिलेगा।
फार्मा, सोलर और डेयरी में भी चमकेगी किस्मत
अन्य प्रमुख प्रस्तावों में ‘एसजी मार्ट लिमिटेड’ सौर ऊर्जा उपकरण निर्माण क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये (450 रोजगार), फार्मास्यूटिकल क्षेत्र की ‘काबरा ड्रग्स’ 200 करोड़ रुपये (250 रोजगार) और डेयरी सेक्टर की मशहूर कंपनी ‘दिनशॉज़ डेयरी फूड्स’ 40 करोड़ रुपये (150 रोजगार) का निवेश छत्तीसगढ़ में करने जा रही हैं। सीएम साय ने इन सभी सात कंपनियों को खुद ‘इन्विटेशन टू इन्वेस्ट’ (ऑफर लेटर) सौंपा।
गूगल, आईबीएम और स्वामीनारायण गुरुकुल से भी हुई चर्चा
हैदराबाद दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के हाईप्रोफाइल डेलिगेशन ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों जैसे गूगल इंडिया (Google India), आईबीएम (IBM), पॉलीकैब और पेज इंडस्ट्रीज के टॉप बॉस के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इसके अलावा ‘स्वामीनारायण गुरुकुल संगठन’ के संतों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रायपुर के टाटीबंध में 650 बिस्तरों वाले एक विशाल चैरिटेबल अस्पताल (Charitable Hospital Raipur) की स्थापना का प्रस्ताव रखा। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे।
h



