Strict stance on the slow pace of railway
ChhattisgarhState

रायपुर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की धीमी रफ्तार पर सख्ती, ठेकेदार को नोटिस जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधूरे और धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर बस्तर जिले में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) परियोजना की सुस्त प्रगति को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर केशलूर-जगदलपुर मार्ग में बन रहे फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज के कार्य में लगातार हो रही देरी के बाद की गई है।

जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 6 जून को अपने बस्तर दौरे के दौरान किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन के ऊपर बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद अधिकारियों तथा ठेकेदार को फटकार लगाई थी।

69 करोड़ से अधिक की लागत वाला प्रोजेक्ट

केशलूर के पास बन रहे इस फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 69.36 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह परियोजना क्षेत्र में यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि तय समयसीमा के अनुसार कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने से विभाग ने कड़ा कदम उठाया है।

काम तय लक्ष्य से काफी पीछे

लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि निर्माण स्थल उपलब्ध होने के बावजूद पर्याप्त मैनपावर, मशीनरी और निर्माण सामग्री की व्यवस्था नहीं की गई। इसके कारण परियोजना के विभिन्न चरणों में निर्धारित लक्ष्य पूरे नहीं हो सके।

विभाग के अनुसार, निर्माण कार्य स्वीकृत कार्यक्रम और तय माइलस्टोन से काफी पीछे चल रहा है। कई बार समीक्षा बैठकें और चेतावनी दिए जाने के बावजूद कार्य की गति में संतोषजनक सुधार नहीं हुआ।

समय पर काम पूरा करने के निर्देश

नोटिस में ठेकेदार मेसर्स अशोक कुमार मित्तल को तत्काल अतिरिक्त संसाधन जुटाने, श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि आने वाले समय में कार्य की प्रगति में उल्लेखनीय सुधार नहीं दिखता है तो अनुबंध की शर्तों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का कहना है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker