India Nepal Relations
International

भारत-नेपाल रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वक्त, बोले नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल, नेपाल में भी चलेगा UPI

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत और नेपाल के रिश्तों को नई दिशा देने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश सिर्फ पड़ोसी नहीं हैं, बल्कि साझा इतिहास, संस्कृति, सभ्यता, नदियों और पर्वतों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल का संबंध भावनात्मक, सांस्कृतिक और सामाजिक स्तर पर बेहद मजबूत है।

विदेश मंत्री खनाल ने कहा, “हम एक ही नदियों, पहाड़ों और प्राचीन ज्ञान परंपरा की संतान हैं।” उन्होंने भारत को तेजी से उभरती आर्थिक और तकनीकी महाशक्ति बताते हुए कहा कि नेपाल विकास आधारित साझेदारी के जरिए साझा समृद्धि का नया अध्याय लिखना चाहता है।

नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान नेपाल के विदेश मंत्री ने एस. जयशंकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, Cross-Border Connectivity, Energy Cooperation, Water Resource Management और People-to-People Relations जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान कई अहम समझौतों पर भी सहमति बनी।

बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में डिजिटल पेमेंट सहयोग को माना जा रहा है। नेपाल की नेपाल क्लियरिंग हाउस लिमिटेड (NHCL) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के बीच हुए समझौते के बाद नेपाल में भी UPI आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली को विस्तार मिलेगा। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन, व्यापार और डिजिटल ट्रांजैक्शन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा काठमांडू विश्वविद्यालय के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं AI सेंटर और भारत के डिजिटल इंडिया मिशन के बीच भी एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य तकनीकी सहयोग और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देना है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत-नेपाल संबंध साझा विश्वास, सांस्कृतिक विरासत और लोगों के गहरे जुड़ाव पर आधारित हैं। वहीं खनाल ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की। इस दौरान सड़क-रेल संपर्क, बिजली व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker