Chhattisgarh

Raipur Job Fair 2026: दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा मौका, 30 हजार रुपये तक सैलरी वाली नौकरियां, आज लगेगा रोजगार मेला

रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे दिव्यांग युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आत्मनिर्भर भारत और रोजगार बढ़ाने की दिशा में एक विशेष पहल के तहत रायपुर रोजगार कार्यालय में शुक्रवार, 5 जून को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी।

रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 11 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र रायपुर और सिलतरा रहेगा।

रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस जॉब फेयर में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने वाले (श्रवण यंत्र की सहायता से) और देखने में कठिनाई वाले (चश्मे की सहायता से) दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हैं, उन्हें रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

इस रोजगार मेले में क्रेडालिस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, आई ट्रेड टेलीमेटिक्स निगरानी जीपीएस, रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, बारबरिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) और विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

रोजगार मेले में छत्तीसगढ़ के वे दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य रखा गया है।

ये दस्तावेज साथ लाना होगा

अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।

अधिक जानकारी कहां मिलेगी?

रोजगार मेले से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह रोजगार मेला दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker