Major Operation Against Illegal Infiltration in Ahmedabad
National

Ahmedabad Crime News: अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ा अभियान, 300 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में, 166 बांग्लादेशी चिन्हित

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के विभिन्न इलाकों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 300 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच के बाद इनमें से 166 लोगों के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य लोगों के दस्तावेजों की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, 2 जून की रात अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्र में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी संदिग्धों को फिलहाल क्राइम ब्रांच कैंपस में रखा गया है, जहां उनके दस्तावेज और पहचान संबंधी जानकारी की जांच की जा रही है।

क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि चंडोला क्षेत्र में लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अवैध रूप से रह रहे लोग अपनी पहचान छिपाकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहने लगे हैं। कई लोग किराए के मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, होटलों, मजदूर आवासों और व्यावसायिक परिसरों में रह रहे थे। इसी वजह से इस बार पूरे शहर में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ में कुछ बांग्लादेशी नागरिकों ने बताया कि वे अहमदाबाद में कमाए गए पैसे अपने परिवारों तक पहुंचाने के लिए दलालों का इस्तेमाल करते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहले रकम कोलकाता भेजी जाती थी और वहां से बांग्लादेश पहुंचाई जाती थी।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ लोग मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धन भेजने का काम कर रहे थे। इसके बाद साइबर क्राइम की टीमों को भी जांच में शामिल किया गया है। संदिग्ध मोबाइल एप्स और डिजिटल ट्रांजैक्शन की पड़ताल की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि अवैध प्रवासियों और उनसे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अब उन दलालों और एजेंटों की तलाश में जुटी है, जो अवैध दस्तावेज और धन हस्तांतरण के नेटवर्क को संचालित कर रहे थे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker