Good Governance Tihar 2026: Common Citizens Receive Prompt Benefits Through Resolution Camps
Chhattisgarh

सुशासन तिहार 2026: समाधान शिविरों से आमजन को मिले त्वरित लाभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए सख्त निर्देश

कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सकारात्मक सोच और जवाबदेह कार्यशैली के साथ काम करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और सुशासन की भावना धरातल पर दिखाई दे।

सुशासन तिहार 2026 के तहत मंगलवार शाम कांकेर जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर और बस्तर जिलों में चल रही विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुई और अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण जल्द पूरा कराने पर जोर दिया। साथ ही धान खरीदी केन्द्रों से उठाव की प्रक्रिया तेज करने और स्थानीय स्तर पर राइस मिलिंग को बढ़ावा देने के लिए युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की बात कही। खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना, सिकल सेल स्क्रीनिंग, संस्थागत प्रसव और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को रेडी-टू-ईट निर्माण कार्य से जोड़ने और कुपोषण मुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पेयजल आपूर्ति, सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाने तथा डायल 112 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

बैठक में जल जीवन मिशन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पीएम जनमन, बिहान योजना, तेंदूपत्ता खरीदी, शिक्षा गुणवत्ता, सड़क अवसंरचना और डीएमएफ कार्यों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने पखांजूर क्षेत्र में मत्स्यपालन और जल संरक्षण की संभावनाओं को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker