Monsoon Update: गर्मी से बड़ी राहत! अगले 3 दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून, छत्तीसगढ़-यूपी समेत 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली/रायपुर। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए आखिरकार एक बहुत अच्छी और बड़ी खबर आई है। मौसम विभाग (IMD Update) ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (South West Monsoon) अगले 2 से 3 दिनों के भीतर केरल के तट पर दस्तक दे सकता है। वैसे तो मानसून के आने की सामान्य तारीख 1 जून होती है, लेकिन इस बार इसमें मामूली देरी हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो चुकी हैं।
थम गया हीटवेव का कहर, कई राज्यों में झमाझम बारिश (Rain Alert In India)
राहत की बात यह है कि देश भर से फिलहाल जानलेवा हीटवेव (Heatwave) का असर खत्म हो गया है। सोमवार को देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट बदली। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। राजस्थान के अजमेर, नागौर और चित्तौड़गढ़ में तो सोमवार को तेज आंधी के साथ ओले (Hailstorm) भी गिरे। वहीं, मध्य प्रदेश के 4 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर लगातार जारी है।
उत्तर प्रदेश के झांसी और ललितपुर में भी तेज बौछारें पड़ी हैं, जिसके बाद मौसम विभाग ने राज्य के 63 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट (Weather Alert) जारी कर दिया है। इसके अलावा बिहार के सासाराम में भी दोपहर के बाद मौसम सुहाना हुआ और पानी गिरा।
छत्तीसगढ़ समेत 27 राज्यों में बरसेंगे बादल (CG Weather Updates)
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए जो अनुमान जारी किया है, वह काफी राहत देने वाला है। छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा और पंजाब समेत देश के करीब 27 राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना (Rain Prediction) जताई गई है। प्री-मानसून एक्टिविटी (Pre-Monsoon Rules) शुरू होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
पहले अनुमान था कि मानसून 26 मई को ही केरल पहुंच जाएगा, लेकिन बीच में हवा की रफ्तार धीमी होने से इसकी चाल सुस्त पड़ गई थी। अब जून के पहले हफ्ते में इसके केरल में एंट्री करते ही देश के बाकी हिस्सों में भी मौसम तेजी से बदलेगा।



