NEET UG Controversy: 6 जून को भारत लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान

नई दिल्ली। परीक्षा में गड़बड़ी और नीट पेपर लीक मामले (NEET UG Exam Row) को लेकर देश भर के छात्रों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janta Party) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि वह आगामी 6 जून को भारत लौट रहे हैं। दीपके दिल्ली आकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बड़ा और शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे।
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर यह भी आशंका जताई है कि भारत कदम रखते ही उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।

समर्थकों और छात्रों से दिल्ली पहुंचने की अपील (Abhijit Dipke Video)
अभिजीत दीपके ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम और एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो संदेश में उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों और पीड़ित छात्रों से दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने की खुली अपील की है।
उन्होंने वीडियो में कहा, “अब समय आ गया है कि हम सब देश के संविधान के रास्ते पर चलते हुए एक साथ आएं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के लिए हमें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। अगर हम सब एकजुट होकर आवाज उठाएंगे, तो सरकार को हमारी बात हर हाल में सुननी ही पड़ेगी।”
एयरपोर्ट से सीधे जाएंगे संसद मार्ग थाना (Delhi Protest Schedule)
अपने दिल्ली आने के प्लान को साझा करते हुए दीपके ने बताया, “मैं शनिवार (6 जून) की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचूंगा। मैं चाहता हूँ कि छात्र और समर्थक एयरपोर्ट पर मेरा साथ दें। इसके बाद हम सब सीधे संसद मार्ग थाने जाएंगे। वहां हम जंतर-मंतर (Jantar Mantar Delhi) पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना देने और प्रदर्शन करने की आधिकारिक अनुमति मांगेंगे।”
अभिजीत ने साफ किया कि उनका मकसद किसी भी तरह की हिंसा करना नहीं, बल्कि छात्रों के हक में शांति से आवाज उठाना है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पहले से ही छात्र सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन (Students Protest) कर रहे हैं।
क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? (What is Cockroach Janta Party)
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह अभिजीत दीपके द्वारा युवाओं और छात्रों को जोड़ने के लिए शुरू किया गया एक डिजिटल सोशल मीडिया मूवमेंट (Social Media Movement) है।
पिछले महीने शुरू हुआ यह अनोखा आंदोलन इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हुआ है। दीपके का दावा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए चलाई जा रही उनकी ऑनलाइन पिटीशन (Online Petition) पर अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग हस्ताक्षर (Signatures) कर चुके हैं।



