GGU Bilaspur Paper Leak: बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक और डेटा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप

GGU Bilaspur Samarth Portal Hack: देश में पहले से ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA paper leak) के पेपर लीक को लेकर बवाल मचा हुआ है। छात्र सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक और बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बिलासपुर की प्रसिद्ध गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Guru Ghasidas Central University) का ‘समर्थ पोर्टल’ हैक हो गया है। इस हैकिंग के बाद यूनिवर्सिटी में कई सेमेस्टर परीक्षाओं के क्वेश्चन पेपर लीक होने की गंभीर आशंका जताई जा रही है।
परीक्षा से पहले छात्रों के पास पहुंचे सवाल, डेटा भी हुआ चोरी!
यूनिवर्सिटी में इन दिनों यूजी (UG) और पीजी (PG) समेत कई बड़े विभागों की सेमेस्टर परीक्षाएं (semester exams) चल रही हैं। इसी बीच छात्रों और स्थानीय स्तर पर यह दावा किया गया कि एग्जाम शुरू होने से पहले ही कुछ छात्रों के पास हूबहू वही क्वेश्चन पेपर पहुंच गए, जो परीक्षा में आए थे। इसके साथ ही समर्थ पोर्टल हैक होने से हजारों स्टूडेंट्स का बेहद पर्सनल और संवेदनशील डेटा लीक (students private data leak) होने की बात भी सामने आ रही है।
आधी रात को बुलाई गई बैठक, 5 डॉक्टरों-अफसरों की कमेटी गठित
मामला जैसे ही आला अधिकारियों के कानों तक पहुंचा, यूनिवर्सिटी प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रबंधन ने शुक्रवार (29 मई) की रात को ही आनन-फानन में एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई। इसके बाद पूरे मामले की बारीकी से जांच के लिए 5 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी (5-member fact-finding committee) का गठन कर दिया गया है। इस विशेष कमेटी को अगले 7 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
32 विभागों के गोपनीय दस्तावेज खतरे में, प्रबंधन बोला- सबूत नहीं
हैकर्स ने यूनिवर्सिटी के एग्जाम और प्रशासनिक कामकाज से जुड़े कई अहम डेटा में सेंध लगाई है। आशंका है कि यूनिवर्सिटी के करीब 32 विभागों (32 departments) के प्रश्नपत्र और पढ़ाई से जुड़े बेहद गोपनीय डॉक्युमेंट्स प्रभावित हुए हैं। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बैठक के बाद बयान जारी कर कहा है कि अभी तक प्रश्नपत्र लीक (paper leak) होने के कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे हैं। पोर्टल असल में कब हैक हुआ, इसकी तकनीकी जांच की जा रही है।



