A case similar to the Jyoti Maurya incident surfaces in Bihar.
National

बिहार में सामने आया ज्योति मौर्य जैसा मामला, पत्नी पर पति ने लगाए गंभीर आरोप

बिहार के वैशाली जिले से पति-पत्नी और कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र से जुड़े इस विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी, जो बीपीएससी शिक्षिका हैं, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत वार्ड नंबर 13 निवासी 46 वर्षीय अमन कुमार का आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी गुंजन कुमारी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया। यहां तक कि पैतृक जमीन तक बेच दी, लेकिन नौकरी मिलने के बाद पत्नी ने उन्हें और उनके 10 वर्षीय बेटे को छोड़ दिया।

अमन कुमार के मुताबिक उनकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ। उन्होंने बताया कि उस समय उनकी पत्नी इंटरमीडिएट पास थीं और आगे पढ़ाई कर शिक्षिका बनना चाहती थीं। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने पत्नी की पढ़ाई जारी रखवाई।

पीड़ित पति का दावा है कि वर्ष 2022 में उन्होंने अपनी डेढ़ कट्ठा पैतृक जमीन बेचकर पत्नी की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का खर्च उठाया। इसके बाद गुंजन कुमारी ने ग्रेजुएशन, बीएड और बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी की।

अमन कुमार के अनुसार, बीपीएससी TRE-02 परीक्षा में चयन के बाद उनकी पत्नी की पोस्टिंग बिदुपुर प्रखंड के यूएमएस मोहनपुर धर्मपुर विद्यालय में हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशिक्षण के दौरान पत्नी की नजदीकियां उसके पुराने कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जयवाल से बढ़ गईं।

पति का कहना है कि जब उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया तो पत्नी अलग रहने लगीं। अमन कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए गए हैं। फिलहाल वह अपने बेटे के साथ अलग रह रहे हैं। बेटे की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए उसे हॉस्टल में रखा गया है।

हालांकि, इस मामले में अभी तक पत्नी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर भी मामले को लेकर कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker