Another Stabbing in Raipur: Stopped for Consuming
Crime

रायपुर में फिर चाकूबाजी: घर के सामने नशा करने से रोका, तो पिता-पुत्र ने पूरे परिवार पर कर दिया चाकू से हमला, दो गंभीर

रायपुर। राजधानी रायपुर में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। गंज थाना इलाके के पारस नगर में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घर के सामने नशा करने से मना करने पर पिता और बेटे ने मिलकर एक पूरे परिवार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी हमले में परिवार के दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

टोकने पर भड़क गए आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक, पारस नगर के रहने वाले अरुण साहू ने अपने घर के बाहर कुछ लड़कों को नशा करते हुए देखा। अरुण ने बाहर आकर वहां नशा कर रहे साहिल खान नाम के लड़के को डांटा और वहां से जाने को कहा। बस, इसी बात पर साहिल भड़क गया और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने तैश में आकर अपने पास रखा धारदार चाकू निकाल लिया और अरुण पर टूट पड़े।

बीच-बचाव करने आए पत्नी और बेटे को भी मारा

जब साहिल और इस्माइल अरुण पर चाकू से वार कर रहे थे, तो उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटा अनुज साहू दौड़कर बाहर आए। बेरहम आरोपियों ने उन दोनों पर भी चाकू से कई वार कर दिए। इस हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी और बेटे अनुज को गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। लहूलुहान हालत में तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अरुण और उनके बेटे अनुज की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पिता-पुत्र पुलिस की हिरासत में

वारदात की खबर मिलते ही गंज थाना पुलिस, एसीपी (ACP) कोतवाली और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी करते हुए मुख्य आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। मोहल्ले में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker