सरेआम कत्ल से दहला पेंड्रा: कोटमी बाजार में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सोना-चांदी लूटकर भागे 3 बदमाश । - Nation Update
ChhattisgarhGaurela-Pendra-Marvahi

सरेआम कत्ल से दहला पेंड्रा: कोटमी बाजार में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सोना-चांदी लूटकर भागे 3 बदमाश ।

कोटमी के साप्ताहिक बाजार में फैली सनसनी

पेंड्रा-गौरेला-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटमी मुख्य साप्ताहिक बाजार में मंगलवार शाम को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पल्सर बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट और हत्या की घटना को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज गोलीकांड के बाद से पूरे इलाके के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।विरोध करने पर सीने में दाग दी गोलीजानकारी के मुताबिक, पेंड्रा निवासी सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू कोटमी बाजार में सोने-चांदी की दुकान लगाते थे। शाम के समय जब वे अपनी दुकान बढ़ा रहे थे, तभी अचानक बाइक सवार तीन युवक लूट के इरादे से उनकी दुकान में घुस गए। जब प्रदीप सोनी ने जेवरातों की लूट का कड़ा विरोध किया, तो बेखौफ बदमाशों ने उनके सीने पर सीधे फायरिंग कर दी।गोली लगने के बाद बाजार में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी सोने-चांदी के जेवरातों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से लहूलुहान व्यापारी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, व्यापारी के दाहिने सीने में गोली लगी थी।पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, विशेष टीम गठितवारदात की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। गवाहों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली हुलिये की जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन कर नाकेबंदी कर दी गई है और जल्द ही तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker