Suvendu Sarkar Takes Major Action Against Illegal Bangladeshis in Bengal
National

बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों पर शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, CM बोले- ‘जल्दी भागो, जेल में रखकर फ्री का नहीं खिलाएंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों पर सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने राज्य में रह रहे अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को खुली चेतावनी दी है। सीएम ने सख्त लहजे में कहा, “जल्दी से जल्दी भागो। हम इन्हें जेल में रखकर मुफ्त की रोटी नहीं खिलाना चाहते। हमारी सरकार जनता का पैसा इन पर क्यों बर्बाद करे? पुलिस को साफ निर्देश हैं कि इन्हें पकड़कर सीधे बांग्लादेश बॉर्डर पार कराया जाए।

Bengal Illegal Immigrants News: क्या है ‘डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट’ पॉलिसी?

पश्चिम बंगाल की नई बीजेपी सरकार ने राज्य में ‘Detect, Delete and Deport’ policy लागू कर दी है। इस कानून के तहत सबसे पहले अवैध प्रवासियों की पहचान की जा रही है। इसके बाद सरकारी डेटाबेस और वोटर लिस्ट से उनके नाम हटाए जाएंगे और फिर उन्हें डिपोर्ट (देश निकाला) किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बंगाल चुनाव के दौरान वादा किया था कि असम की तर्ज पर बंगाल से भी घुसपैठ को जड़ से खत्म किया जाएगा। अब सरकार बनते ही उस वादे पर तेजी से काम शुरू हो गया है।

जिले के डीएम को आदेश, बनेंगे ‘Holding Centers’

सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों (DM) को लिखित गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत सभी जिलों में विशेष Holding Centers in West Bengal बनाए जा रहे हैं। जब तक अवैध नागरिकों को वापस उनके देश नहीं भेजा जाता, तब तक उन्हें इन्हीं होल्डिंग सेंटरों में डिटेन करके रखा जाएगा। सभी डीएम को इसके लिए जमीन की पहचान करने और काम शुरू करने का आदेश मिल चुका है।

बॉर्डर पर मची खलबली, खुद लौटने लगे लोग

इस प्रशासनिक सख्ती का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। उत्तर 24 परगना और मालदा (Malda Border Updates) जैसे सीमावर्ती जिलों से लगातार ऐसी तस्वीरें आ रही हैं, जहां अवैध प्रवासी खुद वापस भागने की तैयारी कर रहे हैं।

उत्तरी 24 परगना के बशीरहाट में स्थित हकीमपुर चेकपॉइंट (Hakimpur Checkpost) पर मंगलवार सुबह भारी भीड़ देखी गई। यहां 100 से अधिक बांग्लादेशी नागरिक इकट्ठा हो गए, जो खुद वापस अपने देश लौटना चाहते हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सरकार के कड़े रुख और जेल जाने के डर से अब इन अवैध प्रवासियों में हड़कंप मचा हुआ है।

अवैध घुसपैठ पर प्रशासनिक हंटर

बंगाल की यह कार्रवाई अब केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं रही, बल्कि जमीनी स्तर पर एक बड़ा Anti-Infiltration Drive बन चुकी है। राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियां एक्टिव हैं, जिससे आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज होने की उम्मीद है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker