Inspection of Under-Construction National Highway-130A
Chhattisgarh

निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का निरीक्षण, काम में देरी पर विभाग सख्त

रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कबीरधाम जिले में निर्माणाधीन पोड़ी-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य मार्ग के साथ बायपास सड़क का भी जायजा लिया और अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी से कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। जिन स्थानों पर सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता नियंत्रण के सभी मापदंडों का कड़ाई से पालन करने और प्रत्येक चरण में तकनीकी जांच सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। सचिव ने अधिकारियों से फील्ड में लगातार निरीक्षण करने और गुणवत्ता परीक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

फील्ड निरीक्षण से पहले कवर्धा सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और सेतु संभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में निर्माणाधीन भवनों, सड़कों और पुलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सचिव ने जिन परियोजनाओं में लंबे समय से प्रगति नहीं हुई है या जहां कार्य शुरू करने में अनावश्यक देरी हो रही है, वहां संबंधित एजेंसियों और जिम्मेदार पक्षों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी सड़क या अन्य विकास कार्य शुरू करने से पहले स्थल निरीक्षण, तकनीकी जांच और आवश्यक परीक्षण अनिवार्य रूप से किए जाएं। यदि किसी परियोजना में तकनीकी या स्थल संबंधी बाधा आ रही हो तो उसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाए, ताकि समय रहते समाधान कर कार्यों की प्रगति प्रभावित न हो।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा, प्रमुख अभियंता व्ही.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता नागेश जयंत, मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप और कार्यपालन अभियंता रंजीत घाडगे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker