Political Turmoil in Chhattisgarh
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: दीपक बैज के बयान पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij के प्रधानमंत्री Narendra Modi के विदेश दौरे को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ कांग्रेस नेता बयान का बचाव कर रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा इसे कांग्रेस की “घटिया मानसिकता” बता रही है।

पूर्व मंत्री Amarjeet Bhagat ने दीपक बैज के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर जाते हैं तो देश को क्या उपलब्धि मिलती है, यह भी जनता जानना चाहती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या विदेश दौरे सिर्फ फोटो खिंचाने और टॉफी खिलाने तक सीमित हैं।

इस बयान पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री Arun Sao ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अब निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इस्तेमाल की जा रही भाषा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे राजनीतिक मर्यादा को नुकसान पहुंच रहा है।

वहीं सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सख्त रुख को लेकर भी बयानबाजी तेज हो गई। अमरजीत भगत ने कहा कि अगर सरकार शुरुआत से ही सख्ती दिखाती तो आज भूमाफियाओं का इतना प्रभाव नहीं बढ़ता। उन्होंने सरगुजा से लेकर बस्तर तक भूमाफियाओं के सक्रिय होने का आरोप लगाया।

इस पर अरुण साव ने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेही के साथ काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। सरकार शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है।

खाद की कमी को लेकर भी कांग्रेस और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। कांग्रेस ने किसानों की परेशानी का मुद्दा उठाया, जबकि भाजपा ने वैश्विक परिस्थितियों को इसकी वजह बताया। इसके अलावा भाजपा के प्रस्तावित घर-घर सर्वे अभियान को लेकर भी दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker