Heatwave Ravages Indore; Temperature Soars to 44.3 Degrees
Madhya Pradesh

इंदौर में गर्मी का कहर, 44.3 डिग्री पहुंचा तापमान, दिन-रात लोगों का हाल बेहाल

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह 11 बजे के बाद से ही सड़कें तपने लगीं और शाम तक लू का असर बना रहा।

शहर में दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। दोपहर के समय कई इलाकों में सन्नाटा जैसा माहौल नजर आया। गर्मी के साथ उमस बढ़ने से लोग ज्यादा परेशान रहे।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान और उमस दोनों में बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। सोमवार रात न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा।

मंगलवार सुबह से ही तेज धूप का असर देखने को मिला। सुबह के समय ही गर्मी महसूस होने लगी थी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान ऊंचा बना रह सकता है और लू का असर जारी रहने की संभावना है।

भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच जरूरी काम न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

डॉक्टरों ने भी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार धूप में रहने से हीट स्ट्रोक, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

गर्मी बढ़ने के साथ शहर में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। कई इलाकों में लोग कूलर और एसी का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल इंदौरवासियों को तेज गर्मी से तुरंत राहत मिलने के आसार कम हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker