Amit Shah Arrives in Netanar, Interacts with Women
Chhattisgarh

नेतानार पहुंचे अमित शाह, महिलाओं से की बातचीत, बस्तर की इमली का चखा स्वाद

जगदलपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सीआरपीएफ कैंप में शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं, स्व सहायता समूहों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली।

अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां स्व सहायता समूह की महिलाएं इमली का पल्प तैयार कर रही हैं। गृह मंत्री ने बस्तर की इमली का स्वाद भी चखा। उन्होंने कहा कि यहां की इमली में काफी मिठास है। समूह की सदस्य लंबी नाग ने बताया कि इस काम से जुड़कर महिलाएं सालाना करीब एक लाख रुपये तक की आय अर्जित कर सकेंगी।

इसके बाद अमित शाह सेवा सेतु केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने गांव की रहने वाली सुखदेवी से बातचीत की। सुखदेवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पांच माह की बेटी पद्मा का आधार कार्ड बनवाया है। पहले आधार से जुड़े काम के लिए 10 किलोमीटर दूर नानगुर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही सुविधा मिलने लगी है।

सेवा सेतु केंद्र में ग्रामीणों को नया आधार कार्ड, आधार अपडेट, ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट और ई-आधार जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। केंद्र में मौजूद सोनामनी ने बताया कि महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी कराने में पहले दिक्कत होती थी, लेकिन अब गांव में ही काम आसानी से हो रहा है।

यहां बैंक सखी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके जरिए महिलाएं गांव में ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगी। ग्रामीणों को पैसा जमा करने, निकालने, खाता खोलने और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

गृह मंत्री ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र का भी दौरा किया। सिलाई सीख रही विजय कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद वे परिवार की आर्थिक मदद कर सकेंगी। वहीं धान डेकी केंद्र के जरिए महिलाओं की आय बढ़ाने और पशुओं के लिए पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकासशील समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker