Bike Catches Fire Immediately After Refueling
Chhattisgarh

पेट्रोल डलवाते ही बाइक में लगी भीषण आग, पेट्रोल पंप पर मचा हड़कंप

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में एक पेट्रोल पंप पर अचानक बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना बकावंत ब्लॉक के तारापुर स्थित फ्यूल स्टेशन की बताई जा रही है। पेट्रोल डलवाने के कुछ ही देर बाद बाइक धू-धूकर जल उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार पेट्रोल भरवाने के लिए तारापुर के पेट्रोल पंप पहुंचा था। पेट्रोल डलवाने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़ा, बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही सेकंड में बाइक में आग भड़क गई। घटना देखकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

आग तेजी से फैलने लगी। लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू की। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राथमिक तौर पर बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब तक आग लगने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग पेट्रोल डिस्पेंसिंग मशीन तक पहुंच जाती, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। घटना के बाद कुछ देर तक पेट्रोल पंप पर काम भी प्रभावित रहा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker