Heat begins to rise again in Chhattisgarh.
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगी गर्मी, रायपुर में उमस से लोग बेहाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बदली और बारिश का असर कम होते ही गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सोमवार को लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है।

रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिनभर धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी गर्मी का असर बना रहेगा और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में सोमवार को सिर्फ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। दोपनापाल में 1 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के उत्तरी तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। अगले 48 घंटे में इसके और मजबूत होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका का असर भी मौसम पर बना हुआ है।

हालांकि 12 मई को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन 13 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ सकता है।

रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान में कहा गया है कि मंगलवार को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। हालांकि दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने में परेशानी होने लगी है। डॉक्टरों ने भी तेज धूप और उमस से बचने की सलाह दी है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker