The benefits of government schemes must reach
Chhattisgarh

सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे: मंत्री टंकराम वर्मा

रायपुर, 9 मई 2026 / छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए।

मंत्री टंकराम वर्मा ने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर आवेदन निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को ट्रैक्टर की चाबी, अनुदान राशि के चेक, प्रमाण पत्र और अन्य सामग्री वितरित की।

शिविर में कुल 2310 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 272 का मौके पर ही निराकरण किया गया। एक किसान को ट्रैक्टर खरीदी पर 2.50 लाख रुपये का अनुदान दिया गया, जबकि कई किसानों को बोर खनन के लिए 43 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। इसके अलावा बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को उपहार और आयुष्मान कार्ड भी बांटे गए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हर पात्र हितग्राही को लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही अधिकारियों को शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विभागीय योजनाओं का मिला लाभ

शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। किसानों को किसान पुस्तिका और बी-1 की प्रतियां दी गईं, वहीं विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मत्स्य और खाद्य विभाग की ओर से मछुआरों को जाल तथा पात्र परिवारों को नए राशन कार्ड सौंपे गए।

इसके अलावा दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्णता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया।

कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय, ग्राम पंचायत झुमका के सरपंच धनंजय साहू, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीयन कराया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker