Major Success for Bilaspur Police
Chhattisgarh

बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ऑपरेशन मुस्कान में प्रदेश में अव्वल, 648 लापता लोगों को खोजा

बिलासपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान और तलाश के तहत एक महीने के भीतर 648 लापता लोगों को ढूंढ निकालने में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 69 अपहृत बच्चे और 579 वयस्क बरामद किए गए हैं। बरामद बच्चों में 58 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं, जबकि वयस्कों में 430 महिलाएं और 149 पुरुष हैं।

पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के लिए तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र का उपयोग किया। लापता लोगों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे राज्यों से भी बरामद किया गया है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चों की बरामदगी में बिलासपुर जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है।

इसी तरह वयस्कों की तलाश के लिए चलाए गए ऑपरेशन तलाश में बिलासपुर ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चले इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कई परिवारों की खुशियां वापस लौटाई हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker