मोदी के झालमुड़ी स्टॉप का असर, झाड़ग्राम की छोटी दुकान बनी आकर्षण का केंद्र

झाड़ग्राम। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद जश्न के बीच झाड़ग्राम की एक साधारण झालमुड़ी की दुकान सुर्खियों में आ गई है। चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां रुककर झालमुड़ी खाने के बाद अब इस दुकान पर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

दुकानदार विक्रम साउ ने बताया कि मोदी का उनकी दुकान पर आना उनके लिए यादगार पल रहा। उन्होंने कहा कि अब पहले से ज्यादा लोग दुकान पर पहुंच रहे हैं और झालमुड़ी का स्वाद ले रहे हैं। स्थानीय लोग इस दुकान को देखने और यहां खाने के लिए खास तौर पर आ रहे हैं।
बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साहू भी दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से मुलाकात की, जिससे इलाके में और चर्चा बढ़ गई। साधारण सी यह दुकान अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है और यहां लगातार भीड़ उमड़ रही है।
गौरतलब है कि चुनावी दौरे के दौरान नरेंद्र मोदी ने अचानक काफिला रुकवाकर इस दुकान पर झालमुड़ी खाई थी, जिसके बाद से यह जगह चर्चा में आ गई।



