तमिलनाडु चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझानों में विजय की TVK ने DMK को पछाड़ा

नई दिल्ली।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, अभिनेता विजय की नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने सत्ताधारी दल डीएमके को पीछे छोड़ दिया है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में टीवीके वर्तमान में 67 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बनते दिख रहे हैं।
वहीं, एआईएडीएमके 54 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके फिलहाल पिछड़ती नजर आ रही है। चुनावी नतीजों से पहले जो भविष्यवाणियां की गई थीं, वे अब हकीकत में बदलती दिख रही हैं। विजय की पार्टी के प्रदर्शन ने राज्य के स्थापित द्रविड़ दलों के लिए चुनौती पेश कर दी है। मतगणना जारी है और अंतिम परिणामों के बाद ही सत्ता की असली तस्वीर स्पष्ट होगी।



