
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में कोयले की स्लरी लोडिंग के दौरान अचानक भारी मात्रा में स्लरी गिरने से 4 मजदूर दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य मजदूरों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और CISF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी है। स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



