ChhattisgarhState
ब्लॉक अध्यक्ष बैठक में उठा महिला भागीदारी का मुद्दा, महंत का सख्त संदेश

रायपुर
राजधानी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में संगठन की स्थिति और सक्रियता पर अहम चर्चा हुई। बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पदाधिकारियों से पूछा कि कितने अध्यक्ष पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं, जिस पर करीब 15 लोगों ने हाथ उठाया।
महंत ने महिला भागीदारी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 200 से अधिक ब्लॉक अध्यक्षों में केवल 10 से 15 महिलाएं ही मौजूद हैं, जो संगठन के लिए गंभीर संकेत है। इस पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की ओर इशारा करते हुए सुधार की जरूरत बताई।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी पकड़ बढ़ाने और महिला भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।




