10वीं-12वीं रिजल्ट के बाद बड़ा अपडेट, नंबर से असंतुष्ट छात्र तुरंत करें आवेदन, डेडलाइन तय

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति के अवलोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। मंडल के अनुसार छात्र 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
15 दिन के भीतर ही आवेदन जरूरी, देर हुई तो नहीं मिलेगा मौका
10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था। मंडल ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।




