दुर्ग के बाद बिलासपुर में ED का बड़ा एक्शन, सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापा, 2000 करोड़ कनेक्शन की जांच तेज

बिलासपुर। जिले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर दबिश दी। मध्यनगरी चौक स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में सुबह से जांच जारी है और अहम दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कारोबारी और परिवार से जुड़े वित्तीय लेन-देन की परतें खंगाली जा रही हैं।
शराब घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, दुर्ग में भी ED की समानांतर रेड
विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल का नाम शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर से जुड़ा बताया जा रहा है।
करीब 2000 करोड़ के कथित घोटाले के सिंडिकेट से संबंधों की जांच जारी है और विकास अग्रवाल को फरार बताया गया है। दुर्ग में भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित निवास पर भी ED ने छापेमारी की है।भारतमाला परियोजना से जुड़े जमीन घोटाले की जांच के तहत कार्रवाई तेज कर दी गई है।




