रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भयानक आग, देखते ही देखते पूरा गोदाम राख

रायपुर. राजधानी के सड्डू इलाके में स्थित कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लगी, कुछ ही देर में पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया.
आग इतनी तेजी से फैली कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई, धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, कारणों का अभी तक कोई पता नहीं.
दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटीं, और गाड़ियों को लगातार बुलाया जा रहा है, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम निगरानी में लगी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग ने पूरे प्लास्टिक गोदाम को अपनी गिरफ्त में ले लिया, आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है.
कवरेज के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी, कैमरा चलाने से रोका
घटना की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को फैक्ट्री परिसर में घुसने से रोका गया, रिपोर्टिंग के दौरान बदसलूकी के आरोप लगे. वीडियो जर्नलिस्ट को कैमरा चलाने से रोका गया, घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश बढ़ा.




