ChhattisgarhMungeli

छत्तीसगढ़ में आप कार्यकर्ताओं का उग्र विरोध, गांव में नारेबाजी, संदीप पाठक के घर ‘गद्दार’ लिखकर प्रदर्शन

मुंगेली। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद Sandeep Pathak के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी तनाव बढ़ गया है। मुंगेली जिले के उनके पैतृक गांव बटहा में आप कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर विरोध जताया।


प्रदर्शनकारियों ने संदीप पाठक पर धोखाधड़ी और अवसरवाद के आरोप लगाए और तीखी नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस पार्टी ने पहचान दी, उसे छोड़कर उन्होंने जनता के विश्वास को तोड़ा है।
कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ‘थिंक टैंक नहीं, सैप्टिक टैंक’ बताते हुए नाराजगी जाहिर की।

7 बागी सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला समीकरण

24 अप्रैल 2026 को Raghav Chadha, Sandeep Pathak और Ashok Mittal ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था।
राघव चड्ढा ने भाजपा में शामिल होने की जानकारी देते हुए अन्य सांसदों के समर्थन का दावा भी किया था, जिसमें Harbhajan Singh, Swati Maliwal, Vikram Sahney और Rajinder Gupta के नाम शामिल बताए गए।

राज्यसभा सभापति ने 7 बागी सांसदों को भाजपा में शामिल होने की मंजूरी दे दी है और सचिवालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इन सांसदों को जोड़ने के बाद राज्यसभा में भाजपा की संख्या बढ़कर 113 हो गई है, जिससे संसद का राजनीतिक संतुलन बदल गया है। पंजाब में आप सरकार बनाने में रणनीतिक भूमिका निभाने वाले संदीप पाठक का यह फैसला अब राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker