भारतमाला घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, धमतरी में ताबड़तोड़ छापे, रोशन और भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेज जब्त

धमतरी: बहुचर्चित भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राइस मिलर रोशन चंद्राकर और भाजपा नेता भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, देर रात तक चली कार्रवाई के बाद टीम ने अहम दस्तावेज जब्त किए, मंगलवार सुबह ईडी अधिकारी रोशन चंद्राकर के निवास से निकले, जांच में कई और नाम सामने आने के संकेत, भूपेंद्र चंद्राकर पर अपने करीबियों को अलग-अलग तहसीलों में करोड़ों का मुआवजा दिलाने का आरोप, रोशन चंद्राकर के घर पर पहले भी ईडी कार्रवाई हो चुकी है और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था
500 करोड़ से ज्यादा के मुआवजा घोटाले में बड़े खुलासे
भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में 500 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी का आरोप, जांच में सामने आया कि कृषि भूमि को बैकडेट में गैर-कृषि दिखाकर मुआवजा कई गुना बढ़ाया गया, राजस्व विभाग के अधिकारी और जमीन दलालों की मिलीभगत से एक ही जमीन को कागजों में टुकड़ों में बांटकर अलग-अलग लोगों को भुगतान, ईडी और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा की कार्रवाई में करोड़ों की संपत्तियां अटैच और 40 लाख से अधिक कैश जब्त, तत्कालीन एसडीओ निर्भय साहू समेत कई अधिकारी गिरफ्तार, 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल



