आपत्तिजनक सवाल पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद DEO विजय लहरे निलंबित,

महासमुंद: स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया, चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र में कुत्ते के नाम के विकल्प में भगवान राम का नाम शामिल होने से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, 8 जनवरी 2026 को सामने आए मामले की जांच में प्रश्नपत्र तैयार करने और वितरण में गंभीर लापरवाही पाई गई, जिम्मेदारी तय होने के बाद शासन ने सख्त कदम उठाया
लापरवाही, आदेश उल्लंघन और वित्तीय गड़बड़ी भी बनी वजह
विभागीय जांच में परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार करने में लापरवाही, आपत्तिजनक सवाल, हाईकोर्ट से जुड़े मामले में समय पर कार्रवाई नहीं करना और विभागीय आदेशों की अनदेखी सामने आई, ऑडिट में वित्तीय अनियमितताएं उजागर हुईं, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन पर सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबन, निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और मुख्यालय रायपुर तय, बीएल देवांगन को महासमुंद DEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया, शासन ने मामले को विभाग की छवि खराब करने वाला गंभीर कदाचार माना
स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया, चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र में कुत्ते के नाम के विकल्प में भगवान राम का नाम शामिल होने से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं



