रायपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात: जिस पड़ोसी पर किया भरोसा वही निकला दरिंदा, रायपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात: जिस पड़ोसी पर किया भरोसा वही निकला दरिंदा

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक 20 वर्षीय युवक ने चार साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना उस वक्त हुई जब बच्ची की मां तेज धूप के कारण उसे सुरक्षित समझकर पड़ोसी राहुल तारख के घर छोड़कर किसी काम से पोस्ट ऑफिस गई थी। सूने घर का फायदा उठाकर आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया और मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और इलाके में जबरदस्त आक्रोश
मामले की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राहुल तारख को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घिनौने कृत्य के बाद खोलागांव सहित पूरे इलाके में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग उठ रही है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी सहायता उपलब्ध कराई है और ठोस सबूत जुटाने में लगी है।


