ChhattisgarhState
मस्तूरी में आग का तांडव: बंद मकान से उठी लपटों ने 9 घरों को लिया चपेट में,देर रात मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर खाक

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी क्षेत्र में भीषण आग ने तबाही मचा दी। जोंधरा चौक के पास आरा मिल के पीछे एक बंद मकान में लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के 9 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना देर रात की है, जब अचानक उठी लपटों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई घरों का सामान जलकर खाक हो गया और लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, लकड़ी के मकानों से तेजी से फैली आग
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। कच्चे और लकड़ी की छत वाले मकानों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। हालांकि समय रहते लोगों ने घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।


