जशपुर में भीषण विमान हादसा, आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश; पायलट और को-पायलट की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को बड़ा विमान हादसा हो गया, जहां एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी में पायलट और को-पायलट की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि विमान में अन्य यात्रियों के होने की स्थिति अब तक साफ नहीं हो पाई है।
नारायणपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद पहाड़ से आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं, जिसका वीडियो भी सामने आया है और घटना की गंभीरता को दर्शा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। एसएसपी लाल उमेंद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और हालात का जायजा लिया जा रहा है।
प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

