The Yogi Government's Mega Action
National

योगी सरकार का मेगा एक्शन, 40 IAS के तबादले; 15 जिलों के डीएम बदले, कई बड़े चेहरों की जिम्मेदारी बदली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फैसले में 15 जिलों के डीएम बदले गए हैं और 12 महिला अफसरों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। लंबे मंथन के बाद जारी इस सूची ने कई अहम विभागों की तस्वीर बदल दी है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से विवाद के बाद परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं 2010 बैच के आईएएस आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। यूपी पावर कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कुमार को भी पद से हटा दिया गया है और उन्हें फिलहाल नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जा रहे हैं, जहां स्मार्ट मीटर विवाद के चलते उन पर सवाल उठे थे।

औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार से एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। कई जिलों में डीएम स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं। सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है। उनकी पत्नी मेधा रूपम पहले से नोएडा की जिलाधिकारी हैं।

लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल को पदोन्नति के बाद देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बांगरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। बुलंदशहर की डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया गया है, जबकि रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को महिला एवं बाल विकास विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

कई जिलों में नए डीएम की तैनाती भी की गई है। उन्नाव के गौरांग राठी को झांसी, सुल्तानपुर के कुमार हर्ष को बुलंदशहर, शामली के अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर और अमरोहा की निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रशासनिक बदलाव का बड़ा कारण एक ही जिले में लंबे समय से जमे अधिकारियों का तबादला और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संतुलन बनाना माना जा रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker