BilaspurChhattisgarh
बिलासपुर में युवक ने सरेराह खुद को लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक पहले पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल भरवाता दिखा, फिर सड़क पर बाइक रोककर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगते ही युवक दर्द से सड़क पर गिर पड़ा, मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर आग बुझाई।
घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। उसका शरीर करीब 80 प्रतिशत तक जल गया है और बाइक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घायल युवक की पहचान मनजीत जायसवाल निवासी पौसरी गांव के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।



