Jashpur
ऑपरेशन आघात में बड़ी कार्रवाई, 112 किलो गांजा जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

जशपुर। ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 112 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई पत्थलगांव थाना क्षेत्र में की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कार के जरिए ओडिशा से दिल्ली की ओर गांजा तस्करी कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। इस दौरान एक आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे झाड़ियों से पकड़ लिया।
कार्रवाई में पुलिस ने गांजा और वाहन जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



