राजधानी में 13 अप्रैल को एक दिवसीय “सीता” प्रदर्शनी

रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना स्थित सिटी ऑफ ड्रीम्स सोसाइटी के क्लब हाउस में 13 अप्रैल को एक दिवसीय “सीता” प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। आयोजक ममता टावरी और शिनी श्री कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।
प्रदर्शनी में शहरवासियों के लिए विभिन्न रोमांचक गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही शादी समारोह के लिए डिजाइनर और आकर्षक गहनों की बड़ी श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा एक ही स्थान पर ज्वेलरी, साड़ी, गिफ्ट आइटम, कॉस्मेटिक्स और कान्हा पोशाक सहित कई प्रकार के सजावटी सामान किफायती दरों पर मिलेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, साथ ही ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उचित कीमत पर उपलब्ध कराना भी है। प्रदर्शनी का उद्घाटन सुबह 11 बजे किया जाएगा।
आयोजन से प्राप्त राशि का उपयोग चैरिटी के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता में किया जाएगा। यह कार्यक्रम समाजसेवा और सहयोग की भावना से आयोजित किया जा रहा है।




