Chhattisgarh

आरंग में गैस सिलेंडर की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

आरंग। आरंग क्षेत्र में पिछले 25 दिनों से रसोई गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी की अव्यवस्था और लापरवाही के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आरंग-खरोरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर प्रदर्शन के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और पुलिस की टीम ने समझाइश देकर जाम खुलवाया।

रतजगा करने के बाद भी खाली हाथ लौटे उपभोक्ता

जानकारी के अनुसार, एजेंसी ने उपभोक्ताओं को 12 अप्रैल को सिलेंडर वितरण की सूचना दी थी। गैस पाने की उम्मीद में ग्रामीण रात 3 बजे से ही लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। कड़ी धूप में घंटों इंतजार करने के बाद जब उन्हें पता चला कि सिलेंडर नहीं मिलेंगे, तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी उनसे बदतमीजी करते हैं और ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद पर्ची और सिलेंडर के लिए घंटों कतार में लगना पड़ता है। कई लोग 20 किलोमीटर दूर से आकर रातभर एजेंसी के बाहर इंतजार करने को मजबूर हैं।

व्यवस्था सुधारने की चेतावनी हुई बेअसर

आरंग क्षेत्र की एकमात्र एजेंसी होने के कारण यहां करीब 20 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। व्यवस्था में सुधार के लिए 1 अप्रैल को नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों की उपस्थिति में एजेंसी संचालक के साथ बैठक हुई थी। इस दौरान खाद्य निरीक्षक भी मौजूद थे। बैठक में एजेंसी को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

नई गैस एजेंसी खोलने की उठी मांग

एजेंसी की मनमानी से आम जनता के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी परेशान हैं। पार्षदों का आरोप है कि शिकायत के लिए फोन करने पर एजेंसी कर्मचारी कॉल तक रिसीव नहीं करते। हालिया बैठक में सभी पार्षदों ने आरंग में एक और नई गैस एजेंसी खोलने की मांग उठाई है, ताकि प्रतिस्पर्धा बढ़े और लोगों को गिरिजा गैस एजेंसी की मनमानी से राहत मिल सके। इस संबंध में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की गई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker