Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में एलपीजी की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, 3691 सिलेंडर जब्त, 11 मामलों में एफआईआर

भोपाल। मध्यप्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। प्रदेशभर में 2840 स्थानों पर जांच की गई, जिसमें 3691 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की गई। जांच के दौरान 11 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रदेश के 734 रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) की भी जांच की गई, जिसमें एक प्रकरण में एफआईआर दर्ज की गई।

पीएनजी कनेक्शन लेने के निर्देश जारी

विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता जल्द से जल्द पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करें। यदि आगामी तीन माह के भीतर पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया जाता है, तो एलपीजी सप्लाई बंद की जा सकती है।

पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए सीजीडी संस्थाओं को आवेदन प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर पाइपलाइन बिछाने हेतु आरओयू स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकारी और औद्योगिक संस्थानों को प्राथमिकता

गृह विभाग के अधीन संस्थाएं, सुधार गृह, पुलिस, सीएपीएफ, डिफेंस प्रतिष्ठान, ऑफिसर्स कॉलोनी, सामान्य प्रशासन पूल के आवास, पुलिस मुख्यालय और पुलिस कॉलोनियों में जहां पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां प्राथमिकता के आधार पर पीएनजी कनेक्शन देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित इकाइयों की पहचान कर उन्हें भी पीएनजी पर शिफ्ट करने के निर्देश सीजीडी संस्थाओं को दिए गए हैं।

सीजीडी संस्थाओं के कंट्रोल रूम नंबर

घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभिन्न सीजीडी संस्थाओं के कंट्रोल रूम नंबर जारी किए गए हैं:

अवंतिका गैस लिमिटेड – इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर – 9424098887
गैल गैस लिमिटेड – देवास, रायसेन, शाजापुर, सीहोर – 7880001788
नवेरिया गैस लिमिटेड – धार – 07292-223311
थिंक गैस – भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी – 1800-5727-107
आईओसीएल – गुना – 9425991090, मऊगंज, रीवा – 9424836488, अशोकनगर – 9425119522, मुरैना – 7223982333
बीपीसीएल – मैहर, सतना, शहडोल – 9424738607, सीधी, सिंगरौली – 9424341954
गुजरात गैस लिमिटेड – रतलाम – 7412230292

प्रदेश के जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां के उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker