पंडरीपानी के पास दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के लिए खड़े टैंकर में जा घुसी बाइक, तीखे मोड़ पर हुआ हादसा

जशपुर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक खड़े पानी टैंकर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, तमता डूमरबहार मुख्य मार्ग स्थित पंडरीपानी के पास एक पानी टैंकर सड़क किनारे खड़ी थी, जिसे मकान निर्माण कार्य के लिए लाया गया था। इसी दौरान तमता से डूमरबहार की ओर जा रहा बाइक सवार युवक तीखे मोड़ पर टैंकर से जा टकराया।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक टैंकर के नीचे जा घुसी और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



