Caution! Accepting a Friend Request on Instagram Proves Costly
CrimeDurg

सावधान! इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना पड़ा महंगा, तस्वीरों से छेड़छाड़ कर दी वायरल करने की धमकी

दुर्ग में सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस साइबर अपराध के मामले में पीड़िता ने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी राधेलाल माहरा ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद आरोपी ने उससे बातचीत शुरू की और बाद में व्हाट्सएप पर संपर्क कर अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करने लगा।

आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरों को आपत्तिजनक तरीके से एडिट कर उन्हें इंस्टाग्राम और मैसेज के जरिए वायरल करने की धमकी दी। वह लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर दबाव बनाता रहा और अपनी मांगें पूरी नहीं करने पर और तस्वीरें वायरल करने की चेतावनी देता था।

पीड़िता द्वारा मांगें मानने से इनकार करने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने बालोद जिले के ग्राम कोहगाटोला से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने तीन अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चैटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker