Chhattisgarh
सक्ती : पुलिस विभाग में फेरबदल, चार थाना प्रभारियों के तबादले

सक्ती। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक Prafull Thakur ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक राजेश कुमार पटेल को डभरा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। कमल किशोर महतो को नगरदा थाना प्रभारी बनाया गया है। विंटन कुमार साहू को हसौद थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जितेंद्र कोशले को चंद्रपुर थाना प्रभारी पद पर पदस्थ किया गया है।




