बलौदाबाजार आबकारी विभाग ने रचा इतिहास: 427 करोड़ का मिला राजस्व, 5 नई दुकानों ने बढ़ाई सरकार की कमाई, देखें पूरी रिपोर्ट

बलौदाबाजार। जिला आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 427.56 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33.04 प्रतिशत अधिक है। अवैध शराब के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई।
जिले में आबकारी विभाग द्वारा पांच नई मदिरा दुकानें संचालित की जा रही हैं, जिनमें लाहोद, गिधपुरी, करहीबाजार, हथबंद में देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान तथा भाटापारा में प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान शामिल हैं। इनके संचालन से विभाग को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।
वर्ष 2025-26 में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 746 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 6124.81 बल्क लीटर अवैध शराब, 47730 किलोग्राम लाहन तथा 18 वाहन जब्त किए गए। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में विदेशी मदिरा (सस्ती श्रेणी) और देशी मदिरा (मसाला एवं प्लेन) के विक्रय दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि माल्ट (बियर) एवं मध्यम व उच्च श्रेणी के विक्रय दरों में बढ़ोत्तरी की गई है।



