हनुमान जयंती 2026: आज चमक जाएगी इन राशि वालों की किस्मत, बस बजरंगबली को चढ़ा दें यह एक छोटी सी चीज, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। हनुमान जयंती का पावन पर्व आज 2 अप्रैल को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पूजा-अर्चना करने से शिक्षा, कर्ज और मुकदमों से जुड़ी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
पूजा के लिए सुबह का समय शुभ माना जाता है। इसके अलावा शाम 6 बजकर 39 मिनट से रात 8 बजकर 6 मिनट तक विशेष पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त है। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
राशि के अनुसार श्रद्धालु हनुमान जी को अलग-अलग वस्तुएं अर्पित कर सकते हैं। मेष और मकर राशि के लोग लाल फूल अर्पित करें। वृष और मीन राशि के जातक खीर चढ़ाएं। मिथुन राशि के लोग इलायची अर्पित करें। कर्क और वृश्चिक राशि के लिए बूंदी चढ़ाना शुभ माना गया है। सिंह राशि के लोग सिन्दूर अर्पित करें, जबकि कन्या राशि के जातक तुलसी दल चढ़ाएं। तुला राशि के लोग मिसरी का भोग लगाएं। धनु राशि के लिए लाल वस्त्र अर्पित करना लाभकारी है और कुम्भ राशि के जातक दीपक जलाकर आरती करें।
धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की विशेष पूजा और पाठ करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही इस दिन ग्रहों को शांत करने के लिए भी विशेष उपाय किए जाते हैं। पूजा के लिए उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी और भगवान श्रीराम के चित्र की स्थापना करें। हनुमान जी को लाल और श्रीराम को पीले फूल अर्पित करें। लड्डुओं के साथ तुलसी दल चढ़ाएं और पहले ओम राम रामाय नमः तथा इसके बाद ओम हं हनुमते नमः का जाप करें।


