नक्सलवाद खत्म होने की डेडलाइन से 24 घंटे पहले बड़ी खबर: कुख्यात माओवादी सोमन्ना ने किया सरेंडर, हिला माओवादी संगठन

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात माओवादी चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने विजयवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। यह घटनाक्रम डेडलाइन खत्म होने से ठीक एक दिन पहले हुआ है।
सोमन्ना माओवादी स्टेट कमेटी का सदस्य है। वह एओबी (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) राज्य समिति का प्रमुख सदस्य था और केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (सीआरसी) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रहा है। शीर्ष माओवादी नेता गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस क्षेत्र में माओवादी संगठन की कमान सोमन्ना के पास थी।
गौरतलब है कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस डेडलाइन से ठीक पहले सोमन्ना जैसे उच्च पदाधिकारी का आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।



