Sakshi Burkule Wins Gold, Rishika Kashyap
Chhattisgarh

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण, रिशिका कश्यप को रजत

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत 86 किलोग्राम भारोत्तोलन महिला वर्ग की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल मैदान में किया जा रहा है।

महाराष्ट्र की साक्षी बंडू बुरकुले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 68 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 82 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 150 किलोग्राम के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनका प्रदर्शन पूरे मुकाबले में सबसे प्रभावशाली रहा।

छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 55 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 71 किलोग्राम के साथ कुल 121 किलोग्राम वजन उठाया। वहीं असम की बिटुपुना देओरी ने 118 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

अन्य परिणामों में असम की लिंडा 114 किलोग्राम के साथ चौथे स्थान पर रहीं। त्रिपुरा की सुमी मोग 77 किलोग्राम के साथ पांचवें और आंध्र प्रदेश की जेसी रानी 61 किलोग्राम के साथ छठे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे आयोजन को जीवंत बनाए रखा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker