Traffic Plan Revised for Passenger Amenities
ChhattisgarhState

यात्री सुविधाओं के लिए बदला ट्रैफिक प्लान: एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों के लिए नया रूट तय, गुरुद्वारे के पास वाला डिवाइडर कट होगा बंद

रायपुर। रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए स्टेशन रोड की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। रेलवे और जिला प्रशासन की संयुक्त योजना के तहत नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

स्टेशन के पास वर्षों से बना ट्रैफिक बूथ मंगलवार को हटा दिया गया है, वहीं मंदिर के पीछे स्थित सुलभ शौचालय को भी हटाने की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार यहां डिवाइडर बनाया जाएगा, जिससे एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन सीधे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे, लेकिन गुरुद्वारा होते हुए तेलघानी नाका की ओर अब सीधे नहीं जा पाएंगे।

नई व्यवस्था के तहत एक्सप्रेस-वे से तेलघानी नाका, गुरुद्वारा और समता कॉलोनी की ओर जाने वाले वाहनों को फाफाडीह चौक से होकर डायवर्ट किया जाएगा। वाहन चालकों को पहले ही वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा या स्टेशन पहुंचने के बाद वापस फाफाडीह चौक की ओर जाना पड़ेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में बड़ी संख्या में वाहन स्टेशन परिसर से होकर गुजरते हैं, जिससे जाम और सुरक्षा दोनों प्रभावित होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है।

नई व्यवस्था में स्टेशन परिसर में प्रवेश भी सीमित कर दिया गया है। केवल वही वाहन अंदर जा सकेंगे जो यात्रियों को छोड़ने या लेने आएंगे। बिना यात्रा उद्देश्य के आने वाले वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। यात्रियों को अपनी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग में ही खड़ी करनी होगी और स्टेशन के पास रुकने या इंतजार करने की अनुमति नहीं होगी। ट्रेन लेट होने की स्थिति में भी वाहन बाहर खड़े नहीं किए जा सकेंगे।

यातायात नियंत्रण के लिए झंडा मंदिर के सामने अस्थायी व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अलावा गुरुद्वारे के पास खुले डिवाइडर को बंद किया जाएगा, जिससे अनियंत्रित कट और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगेगी। ट्रैफिक बूथ हटने से ऑटो स्टैंड में भी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

आरपीएफ रायपुर के अनुसार नई ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने में करीब दो सप्ताह का समय लगेगा। फिलहाल वाहनों के डायवर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का दावा है कि इन बदलावों से स्टेशन रोड पर जाम की समस्या कम होगी और यातायात अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित होगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker