रायगढ़: मेंटेनेंस के चलते रविवार को शहर के 5 फीडरों में बिजली गुल, ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

रायगढ़। गर्मी शुरू होने से पहले बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस और आवश्यक रखरखाव कार्य किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर काम अभी बाकी है। ऐसे में रविवार को शहर के पांच फीडरों में जरूरी कार्य किए जाएंगे। इसके चलते शहर के 30 से अधिक इलाकों में करीब साढ़े तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 33/11 केवी मिनी स्टेडियम और अतरमुड़ा विद्युत सब-स्टेशन से निकलने वाले फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी।
11 केवी कलेक्ट्रेट फीडर के अंतर्गत तहसील कार्यालय, चक्रधर नगर थाना, कंट्रोल रूम, इनकम टैक्स कार्यालय, मिनी स्टेडियम ऑडिटोरियम, शासकीय मुर्गी फार्म, सीएसपी क्वार्टर, सिविल कोर्ट, कलेक्ट्रेट और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी तरह 11 केवी केलोबिहार फीडर के अंतर्गत केलोबिहार, चंद्रनगर, चंद्रा पैराडाइज, जगन्नाथ पुरम, जय मां दुर्गा विहार कॉलोनी, इंडियन स्कूल, बड़े अतरमुड़ा और एसईसीएल क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
11 केवी पंजरी प्लांट फीडर के अंतर्गत पंजरी प्लांट ऑफिसर कॉलोनी, पंजरी प्लांट क्षेत्र, जिला जेल, जेल पारा, ललित पाठशाला, शिवशक्ति हॉस्पिटल और कायाघाट मोहल्ला में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
वहीं, 11 केवी सीटी-4 फीडर के अंतर्गत गुलाब गार्डन के सामने जज कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, कौहाकुंडा, लोचन नगर, चिरंजीव दास नगर और सूर्य विहार कॉलोनी क्षेत्र में भी सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारी पहले से कर लेने की अपील की है।


