A massive fire broke out at a wood factory in
Chhattisgarh

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में लकड़ी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री परिसर में खड़ा एक ट्रैक्टर और कई मशीनें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना के समय अंदर मौजूद दो कर्मचारियों को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना क्षेत्र स्थित भीम सरिया मिनरल प्रा. लि. की लकड़ी फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात करीब आधी रात अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से उठती तेज लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगर निगम और निजी संस्थानों की दमकल की छह से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किया।

करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इस दौरान दमकल टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के अंदर फंसे दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस बचाव कार्य से एक बड़ा हादसा टल गया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker